Deogarh News: साईबर क्राइम : तीन युवक हिरासत में
देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि साइबर क्राइम के आरोप में पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव से तीन युवाओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार साइबर थाना से मिले लोकेशन के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव में छापेमारी कर तीन युवाओं को साइबर क्राइम के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस पकड़े गए युवाओं के मोबाइल आदि की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.