देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की पुलिस शुक्रवार को जसीडीह पहुंची।

जांच प्रक्रिया स्थानीय पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के तीन युवकों के ठिकानों पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। पुलिस ने दो आरोपियों को नोटिस थमाकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया, जबकि सरसा गांव निवासी तीसरे आरोपी से मुलाकात नहीं हो सकी।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व बदायूं जिले के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया था। बातचीत के दौरान अपराधियों ने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से 1.82 लाख रुपए की निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर बदायूं पुलिस ने कांड संख्या- 12/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की...