Deogarh News: साइबर क्राइम के आरोप में चार हिरासत में
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: सारठ। साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देशानुसार साइबर पुलिस से मिले लोकेशन के आधार पर सारठ पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात सारठ थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया खरना गांव में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के नया खरना निवासी निरंजन दास, बीरबल दास, शशि महरा व पथरड्डा ओपी क्षेत्र के टंगीडीह गांव निवासी श्रीकांत महरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बताया गया कि श्रीकांत महरा अपने ससुराल नया खरना आया था, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों से कई मोबाइल को भी जब्त किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.