Deogarh News: साइबर क्राइम : बगैर ओटीपी खाते से दो लाख रुपए की ठगी
देवघर, अक्टूबर 9 -- बिना ओटीपी साझा किए खाते से निकले दो लाख रुपये Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह निवासी के बैंक खाते से बिना फोन कॉल, ओटीपी या संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए दो लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। जसीडीह थाना क्षेत्र के पगला बाबा आश्रम के समीप निवासी पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन नहीं आया था और न ही उसने किसी से बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा की थी। बावजूद मध्यरात्रि में अचानक खाते से रुपए कटने के मैसेज मोबाइल पर आने लगा। पीड़ित ने बताया है कि इंडियन बैंक में खाता है। आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए राशि की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर थाना को दिए आवेदन में साफ तौर पर कहा है कि उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.