Deogarh News: साइबर अपराध के संदेह में छह हिरासत में
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान साइबर थाना की पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सभी संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य सामान की जांच की जा रही है। पुलिस की तकनीकी टीम बरामद उपकरणों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्धों का साइबर अपराध से किसी प्रकार का संबंध है या नहीं। यह छापेमारी अभियान एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी : जानकारी के अनुसार साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने के उद्देश्य से पुलिस ने जिले के विभिन्न थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.