Deogarh News: साइबर अपराध : तीन युवक हिरासत में, मोबाइल व सिम कार्ड जब्त
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने पत्थरडा ओपी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर साइबर अपराध में संलिप्त होने के संदेह में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान तीनों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस जब्त उपकरणों की जांच कर रही है। जांच के दौरान मोबाइल फोन में मौजूद डेटा, कॉल डिटेल, संपर्क सूत्र और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा सकती है। फिलहाल मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों की जांच के क्रम में साइबर पुलिस ने पत्थरडा ओपी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.