देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के नए लोगों का विमोचन स्थानीय होटल में सैकड़ों कला प्रेमियों की उपस्थिति में बुधवार को किया गया। इस दौरान नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े एवं सचिव आशीष झा ने संयुक्त रूप से परिषद के आधिकारिक लोगों का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने परिषद की इस नई पहल का स्वागत किया। मौके पर नाट्य कला एवं संस्कृति परिषद देवघर के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन यहां के कलाकारों के लिए अब तक कोई सशक्त और संगठित मंच उपलब्ध नहीं था। यह भी पढ़ें- अभाविप देवघर नगर व एएस कॉलेज इकाई देवघर का हुआ पुनर्गठन देवघर नाट्य कला एवं संस्कृति प...