Deogarh News: सर्पदंश से युवक की मौत
देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय मीना बाजार मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय उज्जवल गोस्वामी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्पदंश के बाद उज्जवल को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया। जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मोहल्ले वासियों ने मृतक के आश्रितों को समुचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर में सो रहे मजदूर को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.