Deogarh News: सरकारी स्कूलों के बच्चों के निवाले पर आफत
देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: प्रखंड के एमडीएम आच्छादित स्कूलों में बच्चों के निवाले पर आफत आन पड़ी है। ऐसी स्थिति पिछले लगभग 7 माह से बनी हुई है। ऐसी स्थिति ना सिर्फ पालोजोरी प्रखंड की बताई जा रही है, वरन पूरे जिले भर की स्थिति कमोवेश यही है। इसका कारण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लगभग 7 माह के गुजर जाने के बाद भी एमडीएम आच्छादित स्कूलों को एमडीएम मद की राशि विभाग द्वारा नहीं भेजना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मद की राशि स्कूलों के के सरस्वती वाहिनी माता समिति के खाते में भेजी जाती है जो अब तक नहीं भेजी गई है। स्कूलों को मध्याह्न भोजन मद की राशि नहीं मिलने के कारण स्कूल प्रबंधन को एमडीएम संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। कई स्कूलों ने तो नाम नहीं छपाने की शर्त पर बताया कि यही स्थिति रही तो बच्चों को अब मध्याह्न भोजन खिलाए बिना ही स्कूल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.