Deogarh News: सरकारी उदासीनता का शिकार उच्च विद्यालय पाथरोल
देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: पाथरोल,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य में शिक्षा में सुधार को लेकर पिछले 15 दिनों से राज्य के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। देवघर जिला में सरकारी उदासीनता के कारण उच्च विद्यालय पाथरोल के छात्र पेड़ के नीचे पढ़ाई करने पर बेबस हैं। पाथरोल उच्च विद्यालय के लिए पांच कमरों के भवन निर्माण का शिलान्यास विगत 1 जुलाई को स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने किया था। एक करोड़ चालीस लाख की लागत से यहां भवन निर्माण होना तय हुआ था। डेढ़ माह का समय बीत जाने पर भी कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र रोहित कुमार, संजय कुमार, आदित्य, रश्मि कुमारी, दीप्ती कुमारी, सुलोचना, रजनी कुमारी ने बताया की विद्यालय में कुल 1522 छात्र-छात्राएं हैं। जिसमें 767 छात्र और 754 छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.