Deogarh News: समारोह में एम्स के डॉक्टर को सम्मान
देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर के डॉ. बिजित बिश्वास को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन द्वारा प्रतिष्ठित फेलो ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन की मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उच्च रक्तचाप के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोध, नैदानिक सेवाओं तथा रोगी देखभाल के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित फेलोशिप के योग्य माना। सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. बिजित बिश्वास ने हाइपर टेंशन के क्षेत्र में ज्ञान के विस्तार, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से समाज के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.