Deogarh News: समाजसेवी स्व.कुमार विनोद की मनी पुण्यतिथि
देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: जिला नागरिक मंच देवघर की ओर से बुधवार को करौं में समाजसेवी स्व.कुमार विनोद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित सभी ने उनकी जीवनी व उनके संघर्ष की कहानी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज स्व.कुमार विनोद हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन वे सदैव सभी के दिलों में रहेंगे। वे भ्रष्टाचार विरोधी मंच के संस्थापक एवं निडर, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों व आदिवासियों के महान क्रांतिकारी नेता थे। मनरेगा, जमीन घोटाला समेत अन्य मामले में भ्रष्ट अधिकारियों को व भ्रष्ट मंत्रियों को उन्होनं सजा दिलवाई। इस दौरान नागरिक मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर संतोष सिंह, राजीव सोरेन,वकील सोरेन, राहुल राणा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.