Deogarh News: सदर अस्पताल में मरीज को मारने पहुंचा युवक
देवघर, अक्टूबर 9 -- सदर अस्पताल में घटना और पुलिस जांच Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब अस्पताल में भर्ती एक मरीज को मारने के इरादे से पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डायल- 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मरीज को भी पूछताछ के लिए अपने साथ नगर थाना ले गई। घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती मरीज को मारने के उद्देश्य से पहुंचा था। हालांकि, युवक और मरीज के बीच क्या विवाद था तथा किस कारण मरीज पर हमला करने आया था, की स्पष्ट जानकारी अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.