Deogarh News: सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात वृद्ध की मौत
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल में इलाजरत एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की सोमवार शाम मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम वार्ड इंचार्ज ने वृद्ध की स्थिति की जानकारी ऑन ड्यूटी डॉक्टर को दी। उसके बाद डॉक्टर ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.