देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सत्संग आश्रम में आए 45 वर्षीय एक अनुयायी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद उनके परिजन और परिचित काफी चिंतित हैं। मामले को लेकर थाने में आवेदन देकर पुलिस से अनुयाई दीपक सेन की जल्द खोजबीन करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार वह सत्संग आश्रम में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उसी दौरान अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।

पारिवारिक चिंता उसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। परिजनों ने अपने स्तर से संभावित स्थानों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन दीपक सेन के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रह...