Deogarh News: सत्संग आश्रम में दो दिवसीय 345 वां ऋत्विक सम्मेलन का शुभारंभ कल
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। परम प्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्र की 139 वीं जयंती पर देवघर के सत्संग आश्रम में 23 और 24 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय 345 वां ऋत्विक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय ऋत्विक सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। साथ ही सम्मेलन के दौरान सत्संगी सम्मेलन, मेडिकल कॉन्फ्रेंस, जनरल मीटिंग, मातृ सम्मेलन और सारस्वत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के अनुयायियों के आने की संभावना है। इस बात की जानकारी सत्संग के प्रेसिडेंट डॉ.आलोक कुमार चक्रवर्ती ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.