Deogarh News: सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत
देवघर, जुलाई 28 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। सेना में कार्यरत मधुपुर के कुशमाहा निवासी 56 वर्षीय अरविंद कुमार झा का मेरठ में हुए एक सड़क हादसे में दु:खद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार झा सेवानिवृत्त शिक्षक नूनूमणी झा के अग्रज पुत्र थे। वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। अरविंद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आर्मी के जवान अरविंद कुमार के आकस्मिक निधन से पूरे कुशमाहा में और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- संशोधित : सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत बुधवार को आर्मी की टीम उनके पार्थिव शरीर को लेकर मधुपुर पहुंचेगी। यहां राजकीय सम्मान और आर्मी के जवानों की सलामी के बाद उनका अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.