देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत शुक्रवार को देवघर नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 और 23 में सघन सफाई व अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया।

अभियान का शुभारंभ देवघर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान शहर के लक्ष्मीपुर चौक से शुरू होकर बिलासी टाउन तक संचालित किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण और नालियों-सड़कों पर रखे सामान के कारण आवागमन बाधित पाया गया। मौके पर नगर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों, शेड और अस्थाई दुकानों को मौके से हटा दिया। इसमें बिलासी चौक स्थित मुकुंद मिष्ठान भंडार द्वारा नाले के ऊपर अवैध रूप से चूल्हा बनाया गया था, जिसे मौके पर तोड़ा गया।

नगर निगम की कार्रवाई इस दौरान...