देवघर, जुलाई 12 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। पिपरा पंचायत अवस्थित बैजूटांड़ गांव के मुख्य सड़क में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली के अभाव में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते लोगों को इस ओर से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क पर नाली का गंदा पानी जिस जगह पर बहता है, वहां से महज 20 मीटर की दूरी पर मस्जिद है। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बताया जाता है कि नाले का पानी सड़क पर बहाने वाले जगह पर चार पहिया व दो पहिया वाहन आसानी से निकल जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल यात्रियों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों से प्रखंड प्रशासन से उक्त स्थल पर शीघ्र नाला निर्माण...