Deogarh News: सड़क दुर्घटना में 4 छात्र समेत 5 जख्मी
देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। कन्हाईडीह गांव से जगदीशपुर आनंदालय स्कूल आ रहे पांच लोग सड़क हादसे में जख्मी हो गए। जख्मियों में चार छात्र और एक बाइक चालक शामिल है। घटना के संबंध में बताया गया कि संतोष यादव अपने घर कन्हाईडीह गांव से चार बच्चों को बाइक से लेकर आनंदालय विद्यालय जगदीशपुर आ रहे थे। उसी दौरान दरवे मुख्य सड़क पर जगदीशपुर की ओर से आ रही लाल रंग की अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी छात्र धीरज कुमार, नीरज कुमार, संदीप कुमार और जिगर कुमार कक्षा प्रथम और तृतीय के छात्र हैं। सभी जख्मियों को विद्यालय की बस से तुरंत इलाज के लिए नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: टोटो पलटा, चालक समेत पांच स्कूली बच्चे घायल सूचना पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.