देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: गिरिडीह जिला के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया असनासिंघा गांव के तिरछी मोड़ के समीप दुर्घटना में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बड़ा लुसियो निवासी सदानंद रवानी की मौत के बाद मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी परिजनों से मिले। परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व 22 वर्षीय सदानंद रवानी पंदनिया मोड़ के समीप बोलेरो के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद बोलोरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। अहिल्यापुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और बाइक जब्त कर ली थी। वहीं गंभीर अवस्था में उसे परिजनों ने इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 2 दिन के बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर मारगोमुंडा प्रखंड अ...