Deogarh News: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर मणिगढ़ी के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। जिसमें बाइक सवार चंदना निवासी 25 वर्षीय पप्पु कुमार दास एवं 22 वर्षीय जयकुमार दास शामिल है। बताया गया कि रिश्ते में दोनों साला एवं बहनोई हैं। बताया कि मोड़ पर एक गाय के बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक के असंतुलित होने से घटना घटी तथा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर ओमप्रकाश द्वारा मरीज का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को रौंदा, चार गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.