देवघर, अक्टूबर 22 -- देवघर और आसपास सड़क हादसों में दो दर्जन से अधिक घायल Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से बुधवार शाम तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दुर्घटनाएं नगर, देवीपुर, कुंडा, मोहनपुर, जसीडीह, सारठ, सारवां सहित अन्य थाना क्षेत्रों और सीमावर्ती बिहार के बांका जिले के कटोरिया, जयपुर व चकाई इलाके में हुईं। जानकारी के अनुसार, हादसों का सिलसिला मंगलवार सुबह क...