Deogarh News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो की हालत गंभीर
देवघर, अक्टूबर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिले और आसपास के इलाकों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घटना सीमावर्ती बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के समीप हुई। वहां एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में मुन्ना किस्कु, सोनामनी बेसरा व नूनुधन सोरेन कुल तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो प्रदीप कुमार व नंदलाल कुमार नामक बाइक चालक घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.