देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। उनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर के बाजला चौक के समीप दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर जसीडीह थाना के रोहिणी निवासी भोला यादव तथा नगर के बरियरबांधी निवासी मुकेश चौधरी घायल हो गया। नंदन पहाड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में परमेश्वर झा और नितिन कुमार घायल हो गए। देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जरमुंडी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार निवासी बाइक चालक ओंकार मंडल घायल हो गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर...