देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अनगर के पुराना पोस्टमार्टम हाउस के पास बाइक चालक नरेश रवानी अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं नगर के मधुपुर रोड सारवां मोड़ के पास एक बाइक चालक ने सड़क पर कर रहे नितिन कुमार नामक युवक को धक्का मार दिया व फरार हो गया। वहीं देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर महेशमारा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। सभी मामलों की जानकारी डॉक्टर ने ओपी प्रभारी को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...