देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मोहनपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी मार्ग पर बाइक फिसलने से रोहिणी निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव घायल हो गया। नगर के बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास सड़क पार करने के दौरान ऑटो के चपेट में आने से 42 वर्षीय सुनील कुमार घायल हो गया। वहीं देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़की खड़खार गांव के पास साइकिल से घर लौट रही 30 वर्षीया सीमा देवी असंतुलित होकर गिरने से जख्मी हो गयी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में च...