देवघर, अक्टूबर 23 -- करौं-सारठ सड़क की बदहाली Deogarh News: करौं, प्रतिनिधि। करौं प्रखंड के सीमा को जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है l स्थानीय विधायक द्वारा सड़क दुरुस्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रखंड अंतर्गत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में कीचड़ एवं गंदे पानी का बहाव होने से राहगीरों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। इस सड़क से करौं प्रखंड के सिरिया गांव सहित दर्जनों गांव का जुड़ाव है एवं सारठ प्रखंड होकर जामताड़ा तक यह सड़क जाता है। लेकिन आजादी के वर्षों बाद भी अबतक इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह द्वारा भी सड़क का निर्माण का नहीं कराया गया। हालांकि वर्तमान विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने इस सड...