देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: मारगोमुंडा-मधुपुर पीडब्लूडी मुख्य मार्ग के फागो टांड़पर के समीप बिजली का झुका पोल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। बताया जाता है कि पोल पिछले कई महीने से बहुत ज्यादा झुक गया है, जिसके चलती कभी भी पोल गिरने की आशंका बनी हुई है, लेकिन इस दिशा में किसी का ध्यान नहीं है। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। बताया जाता है कि मधुपुर-लहरजोरी पीडब्लूडी पथ इलाके के सबसे व्यस्ततम सड़कों में एक है। इस सड़क में दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है, अगर किसी दिन पोल गिरता है तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी से बिजली के झुके पोल ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...