Deogarh News: सड़क किनारे मिट्टी का तेज कटाव से दुर्घटना की आशंका
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: हाल ही में पथ निर्माण विभाग के तहत बने मारगोमुंडा-महजोरी सड़क प्रखंड कार्यालय और स्टेडियम के समीप निर्माणकर्ता द्वारा सड़क के किनारे भरे गए मिट्टी का तेज कटाव हो गया है। सड़क किनारे की मिट्टी का तेज कटाव हो जाने से यहां अक्सर सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह सड़क प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आने-जाने के लिए मुख्य सड़क है। इसके साथ ही इस सड़क के बनने के बाद राहगीर मारगोमुंडा को छोड़कर भाया नावाडीह होते हुए करमाटांड़, जामताड़ा धनबाद आदि जगहों तक आना जाना कर रहे हैं, लेकिन बारिश के पानी के चलते सड़क किनारे मिट्टी का तेज कटाव हो जाने के चलते यहां किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Nawada News: बारिश में सड़क पर मिट्टी गिराने पर ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.