Deogarh News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी
देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोयरीडीह चपरिया गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के खोरी गांव निवासी पीड़ित मोहन हांसदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने साला रवि रौशन हेंब्रम की मोटरसाइकिल लेकर देवघर से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। उसी दौरान चपरिया गांव से करीब दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। उसके बाद आसपास इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। थक-हारकर जसीडीह थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.