Deogarh News: सखी वन स्टॉप सेंटर में रह रही महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर अवस्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इलाज के क्रम में शुक्रवार को मौत हो गई। महिला को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। हालांकि उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सिविल सर्जन को दी। सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन ने मामले का सत्यापन कराया और इसकी जानकारी उपायुक्त को भी दे दी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन स्तर पर मामले को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की तबीयत करीब तीन दिन पहले खराब हुई थी। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.