देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। संताल परगना फोटोग्राफर एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष सह देवघर के वरिष्ठ फोटोग्राफर शंकरनाथ घोष का आकस्मिक निधन 18 सितंबर शुक्रवार शाम को हो गया। उनके निधन से देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन में शोक की लहर है। देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन के संरक्षक चंद्रकिशोर पोद्दार ने बताया कि उनके निधन से फोटोग्राफी जगत व देवघर फोटोग्राफी परिवार ने एक अनुभवी, मिलनसार और मददगार साथी खो दिया है। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से कई फोटोग्राफरों का मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ बिताए गए पल हम सभी की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...