Deogarh News: श्री राणी सती दादी मंदिर में पूजा व मंगल पाठ
देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर के पंचमंदिर रोड अवस्थित श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में उद्योगपति सुशील कुमार झुनझुनवाला और रमेश झुनझुनवाला के सौजन्य से सुलेखा झुनझुनवाला के स्वास्थ्य की कामना के लिए श्री राणी सती दादी की विधि-विधान से पूजा और मंगल पाठ आयोजित की गई। मौके पर पुरोहित कौशलेश मिश्र ने हवन-पूजन संपन्न कराया। दर्जनों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में हिस्सा लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु कन्हैयालाल कन्नू, कविता अग्रवाल समेत दर्जनों महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित थे। भजन गायक मनोज डालमिया के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.