देवघर, अगस्त 4 -- Deogarh News: देवघर। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पंडा धर्मरक्षिणी सभा देवघर के पूर्व अध्यक्ष बिनोद दत्त द्वारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देवघर नगर निगम राजकीय श्रावणी मेला 2026 की व्यवस्था में पूरी तरह फेल हो रही है। मेला क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है और गंदगी के दुर्गंध से आगंतुक कांवरियों द्वारा नगर निगम को कोसा जा रहा है। मेला क्षेत्र में कई जगह अंधेरे का साम्राज्य है, जानकारी देने के बावजूद भी सफाई नहीं होती है, ना ही बिजली ठीक किया जा रहा है। 15 वर्षों के इतिहास में नगर निगम की मेला व्यवस्था सबसे लचर है। झारखंड सरकार एवं श्राईन बोर्ड के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हो रहे हैं। श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को करोड़ों की राशि आवंटित की गई है। इसमें नगर निगम को भी...