Deogarh News: श्रावणी मेला स्पेशल : पुरी से पटना के लिए 29 को दौड़ेगी विशेष ट्रेन
देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अतिरिक्त यात्री मांग को पूरा करने के लिए 29 जुलाई बुधवार को ट्रेन नंबर- 08441 पुरी-पटना वन-वे टीओडी स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड से बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन पुरी से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। निर्धारित मार्ग में ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन और जसीडीह स्टेशनों पर भी रुकेगी। यह भी पढ़ें- मुंगेर : विश्व श्रावणी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.