देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों और श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों, अस्थायी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मी और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। 25 अगस्त को मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी के माध्यम से कुल 6,742 कांवरियों और श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। इनमें 4,259 पुरुष, 2,265 महिलाएं और 209 बच्चे शामिल हैं। उपचार के बाद गंभीर स्थिति वाले नौ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रावणी मेला शुरू होने से अब तक ओपीडी के माध्यम से कुल 2,34,881 श्रद्धाल...