देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। कचहरी परिसर अवस्थित पेंशनर भवन सभागार में शनिवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर की मासिक बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले देवतुल्य कांवरियों का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष श्रावणी मास के प्रत्येक सोमवार को बम सेवा किया जाएगा। इस संबंध में समाज के अध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों में सामुदायिक उपादेयता के तहत संगठन द्वारा पुनासी के विस्थापित कालोनी स्थित सभी मंदिरों के पास छायादार व सुगंधित पुष्पों के पौधों का पौधरोपण किया गया। साथ ही झारखंड पेंशनर कल्याण समाज जमशेदपुर के रजत जयंती समारोह के अवसर पर 19 जुलाई को जमशेदपुर के प्रवास पर गए साथी रामाज्ञा दूबे और दिनेश कुमार को साधुवाद दिया गया। यह भी पढ़ें- अविरल,...