Deogarh News: श्रावणी मेला क्षेत्र से चार किशोर हिरासत में, सघन पूछताछ
देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: देवघर। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान मोबाइल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच नगर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब चार बजे मेला क्षेत्र के विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाकों से चार संदिग्ध किशोरों को हिरासत में लिया। सभी से थाना में पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही हिरासत में लिए गए किशोरों के पास से किसी बरामदगी की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से टावर चौक, आजाद चौक, मंदिर गली, पेड़ा गली, शिवगंगा परिसर तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मोबाइल चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसपी प्रवीण पुष्कर ने सादे लिबास में जवानों की तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.