देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल संचालन एवं यहां आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोजन सामग्री का नियत दर एवं वर्तमान में सर्वेक्षित दर की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। साथ ही समीक्षोपरांत वर्ष-2026 के श्रावणी मेला के लिए होटल एवं भोजनालय के भोजन सामग्री का दर स्वीकृत किया गया। खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी की गयी। जिसकी सूची इस प्रकार है। मारवाड़ी बासा भरपेट भोजन 90 रू. प्रति व्यक्ति, चावल प्लेन अच्छी किस्म (150 ग्राम चावल का भात) 80 रू. प्रति प्लेट, आलू परवल स्पेशल 90 रू. प्रति प्लेट, मटर पनीर स्पेशल 180 रू. प्रति प्लेट, आलू गोभी स्पेशल 130 रू. प्रति प्लेट, पालक पनीर स्पेशल 160 रू. प्रति प्लेट, पनीर बटर मशाल...