Deogarh News: श्रावणी मेला के दौरान 1.33 लाख से अधिक कांवरियों का हुआ इलाज
देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन देवघर डॉ. एसपी मिश्रा एवं श्रावणी मेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविरों, सदर अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा केंद्रों में लगातार सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक मेला क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में कुल 1,33,605 कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का बाह्य विभाग में उपचार किया गया। इनमें 88,989 पुरुष, 39,418 महिलाएं और 5,198 बच्चे शामिल हैं। उपचार के दौरान 443 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं 15 अगस्त को ही 9,066...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.