देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया बस स्टैंड के समीप श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात कर्मी के साथ मारपीट कर चांदी की चेन छिनतई करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरियासा गुगलीडीह गांव निवासी राजू प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह श्रावणी मेला की ड्यूटी समाप्त करने के बाद कोठिया बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान विशनपुरा गांव निवासी ढाला कुमार, संतोष मरीक, चंदन यादव समेत सात-आठ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने उसके गले से चांदी की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद जसीडी...