देवघर, जुलाई 19 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपामोड़ के समीप श्राद्धकर्म से लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, लूटपाट और फायरिंग की गयी है। घटना को लेकर पीड़ित ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर चार नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

घटना का विवरण मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी 28 वर्षीय सत्येंद्र कुमार यादव, पिता- पलटू यादव ने बताया कि वह कटवन गांव में मेडिकल दुकान चलाता है। 17 जुलाई की रात गांव के सुरेंद्र यादव तथा कटवन निवासी रोहित यादव और दीपक यादव के साथ डॉ. प्रेम प्रकाश के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था। शनिवार तड़के करीब चार बजे सभी कार से घर लौट रहे थे। चोपा मोड़ पेट्रोल पंप से पहले सड़क किनारे आठ-दस युवक खड़े थे, जिन्होंने हाथ देकर कार रोकी। जैसे ही वाहन रुका, युवको...