देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। बीडीओ पार्थ नंदन ने प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रवासी मजदूरों के निबंधन को लेकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार, विभिन्न पंचायतो के मुखिया व पंसस के साथ बैठक की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच प्रवासी श्रमिकों के निबंधन से संबंधित इस जागरूकता बैठक के माध्यम से बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों का निबंधन श्रमाधन पोर्टल में कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संवेदकों को भी निबंधन कराकर अनुज्ञप्ति लेने की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। बैठक में बीपीआरओ सुभाष राय, एमओ,सीआई, सहित कई पंचायतों के मुखिया व पंसस मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...