देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शत-प्रतिशत घरों में शौचालय उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। शौचालय विहीन योग्य लाभुकों को निर्माण और निरंतर उपयोग पर 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे खाते में दी जा रही है। जिला जल व स्वच्छता समिति देवघर ने लाभुकों से आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी के साथ आवेदन करने की अपील की है। ऑनलाइन स्वीकृति मिलने के एक सप्ताह के अंदर निर्माण पूरा करना होगा। आवेदन फॉर्म में चार जीपीएस फोटो निर्माणाधीन शौचालय की आगे-पीछे, लीचपिट टंकी सहित और पूर्ण निर्माण के बाद दीवार पर एसबीएम लोगो, स्लोगन, लाभुक का नाम, ग्राम, पंचायत, प्रखंड और तिथि अंकित शौचालय में लाभुक के साथ फोटो लगाकर पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल में जमा करना है। बिना पूर्व स्वीकृति के आवेदन मान्य नहीं होगा। ज...