Deogarh News: शोरूम से खरीदी बुलेट का पता नहीं, फाइनेंस कंपनी कर्मी पर आरोप
देवघर, अक्टूबर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रॉयल एनफील्ड बुलेट खरीदने के बाद वाहन गायब हो गई। इसको लेकर बिहार के बांका जिले के लोहारी कामाचा निवासी धीरज कुमार ने देवघर नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने शोरूम और फाइनेंस कंपनी से जुड़े लोगों पर सवाल उठाए हैं। आवेदन के अनुसार, धीरज ने 20 अप्रैल 2026 को देवघर अवस्थित नंदी राइडर्स प्राइवेट लिमिटेड शोरूम से रॉयल एनफील्ड बुलेट खरीदने के लिए संपर्क किया था। वाहन खरीद के लिए फाइनेंस की प्रक्रिया की गई थी। आरोप है कि शोरूम में मौजूद फाइनेंस कंपनी कर्मी विशाल ने वाहन के संबंध में जानकारी दी थी। बाद में वाहन की स्थिति को लेकर पूछताछ करने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। आवेदन में बताया गया है कि चोला मंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.