Deogarh News: शिकायत लेकर साइबर थाना देवघर पहुंचा गोड्डा निवासी
देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद शिकायत दर्ज कराने देवघर साइबर थाना पहुंचे गोड्डा जिले के एक व्यक्ति को थाना की पुलिस ने मामला दूसरे जिले से संबंधित होने की जानकारी देते हुए संबंधित थाना में शिकायत की सलाह दी। उसके बाद व्यक्ति गृह जिला लौट गया। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर फोन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल कर खाते से करीब 38 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बातचीत के दौरान अलग-अलग जानकारी हासिल कर कथित तौर पर खाते से 38 हजार रुपए की राशि निकाल ली। खाते से राशि कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ। उसके बाद शिकायत लेकर देवघर साइबर थाना पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.