देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। प्रतिदिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, चंडी पाठ व संध्या आरती से यहां भक्ति की अविरल धारा बह रही है। वहीं सोमवार को मां दुर्गा की दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान के साथ पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना एवं अराधना की गई। बता दें कि पालोजोरी शिव मंदिर से सटे दुर्गा मंदिर में लगभग 60 वर्ष पूर्व से जबकि हटिया परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में भी 40 से 45 सालों से पूजा होती आ रही है। वहीं पालोजोरी के जोरोपहाड़ी में पहाड़ी माता मां दुर्गा के नाम आयोजित हो रही पूजा का यह छठा साल है। इन दुर्गा मंदिरो में श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा करने वाले भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होती है। यह भ...