देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता हो गई है। किशोरी के पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि एक अज्ञात युवक शादी की नीयत से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: लाइब्रेरी प्रभारी छात्रा को लेकर फरार, पिता ने थाने में दिया आवेदनपिता की शिकायत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। 28 अगस्त की सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोग उठे तो उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। पहले परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बा...