Deogarh News: शहर को सुंदर व प्लास्टिक मुक्त बनाने में सभी सुनिश्चित करें सक्रिय सहभागिता
देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देशानुसार गुरुवार को नंदन पहाड़ के निकट मंगल तालाब में श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों के लिए पूजा सामग्री विसर्जन के लिए कुंड तैयार किया गया। इस दौरान मंगल तालाब परिसर में एक समर्पित पूजा सामग्री विसर्जन कुंड/क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। इससे आसपास के स्थानीय लोग और श्रद्धालु अपनी पूजा सामग्री व पुष्प आदि का विसर्जन विधिवत एवं सुरक्षित तरीके से कर सकेंगे। जिससे तालाब के जल को गंदा होने से बचाया जा सकेगा और क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता बनी रहेगी। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य मंगल तालाब को न केवल पूर्णतः स्वच्छ रखना है, बल्कि इसे स्थानीय नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। यह भी पढ़ें- D...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.